फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्युनिटी बूस्टर देकर कोरोना को देंगे मात

विज्ञापन
विज्ञापन
इम्युनिटी बूस्टर देकर कोरोना को देंगे मात
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए आयुर्वेद और यूनानी विभाग भी सतर्क हो गया है। आयुर्वेदिक अस्पतालों के चिकित्सक लोगों को दवा देने के साथ ही कोरोना से बचाव की जानकारी देंगे और लक्षण भी बताएंगे। संक्रमित होने के बाद भी दिक्कत न हो, उसके लिए इम्युनिटी बूस्टर देंगे, जिससे संक्रमित व्यक्ति को नुकसान न हो।
कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में आर्थिक क्षति के साथ ही बड़ी जनहानि हुई थी। कोरोना को मात देने में अंग्रेजी दवाओं के साथ ही आयुर्वेद की दवा भी काफी कारगर साबित हुई थी। उसकी दवा का सेवन करने से लोगों को काफी लाभ हुआ था। विशेषज्ञों ने भी आयुर्वेद को महत्वपूर्ण बताया था। तीसरी लहर में आयुर्वेद की दवाओं से काफी लाभ मिला था। आयुर्वेद के चिकित्सकों की टीम ने काफी दवा का वितरण किया था। कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए विभाग ने एक बार फिर कमर कस ली है। कोरोना से बचाव की दवाएं और इम्युनिटी बूस्टर किट मंगाई गई है। अब सभी अस्पतालों में दवाओं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 38 अस्पतालों में लाई गईं दवाएं
जिले की आबादी तकरीबन 29 लाख है। लोगों के इलाज के लिए 38 आयुर्वेदिक के साथ यूनानी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करके लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे और कैंप लगाकर दवाएं देंगे।
बूस्टर डोज का कार्य करेगी किट
स्वास्थ्यकर्मी वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी बताते हैं कि आयुष किट औषधि से बनी है। इसमें औषधीय गुण है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बुस्टर डोज ने काम किया है। यह काफी सफल रहा और इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इसका सेवन शरीर के लिए काफी लाभकारी है। सेवन से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
कोरोना से बचाव और इम्युनिटी बढ़ाने की यह है दवा
आयुष चिकित्सक के मुताबिक, किट में 200 ग्राम का च्यवनप्राश है। समस्मनी बटी, आयुष 64 नाम का टैबलेट है और अगस्त हरिति नाम की दवा है। आयुष क्वाथ, आयु रक्षा किट, अणु तेल भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन

कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। अस्पताल में दवाएं मौजूद हैं और बड़ी मात्रा में किट आ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को कोरोना के बचाव के लिए जागरूक करने के साथ ही कैंप लगाकर किट का वितरण भी करेगी।
- डॉ. अशोक कुमार, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें