फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जंगली सूअर ने युवक को किया घायल

Tue, 16 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग में मंगलवार की सुबह खेत में टहल रहे एक युवक को जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने युवक की जान बचाई। दुधवनिया बुजुर्ग गांव निवासी सब्बू (22 वर्ष) खेत में टहलने के लिए गया हुआ था। खेत के किनारे गड्ढे में छिपा एक जंगली सूअर (बड़ैला) अचानक पीछे से युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिरते हुए जोर से चिल्ला उठा। कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे आसपास के लोगों ने युवक को चिल्लाते सुना। ग्रामीणों ने किसी तरह हमलावर जंगली सूअर को भगाया और युवक को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें