फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जंगली जानवर ने दो व्यक्ति, कुत्ते व बकरी पर किया हमला

Sun, 08 Sep 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात में दो जगहों पर किया हमला, भयभीत हैं लोग
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सिहुनिया पश्चिम डीह व करौंदा खालसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाने के सिहुनिया पश्चिम डीह व करौंदा खालसा में शनिवार रात जंगली जानवर के हमले में दो व्यक्ति, एक कुत्ता व एक बकरी घायल हो गए हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि हमला करने वाला जंगली जानवर लकड़बग्घा है। इस वजह से आसपास के गांवों में भय का माहौल है।
सिहुनिया पश्चिमडीह निवासी अतीकुर्रहमान पुत्र मोहम्मद याकूब शनिवार की रात गर्मी के कारण परिवार के साथ घर के बाहर सोये हुए थे। लगभग 10 बजे कुत्ते के चिल्लाने पर चारपाई से उठकर आगे बढ़े तो देखा कि एक जंगली जानवर कुत्ते की गर्दन को पकड़े हुए है। उसे बचाने के लिए आगे बढ़े तो जंगली जानवर ने अतीकुर्रहमान पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। भयभीत अतीकुर्रहमान के शोर करने पर नींद से जागी उसकी पत्नी सबीना (45), बड़ी लड़की सबीहा (18) भी शोर मचाने लगीं।
विज्ञापन

शोर से घबराया जंगली जानवर कुत्ते और अतीकुर्रहमान को छोड़कर धान के खेतों से होकर सिहुनिया मध्यडीह गांव की तरफ भाग गया। लगभग आधे घंटे बाद हरिजन टोले के एक घर में एक बकरी पर हमले का शोर हुआ। पता करने पर लोगों ने बकरी के कान काटने की जानकारी दी। इस घटना के बाद भोर में शौच के लिए निकले करौंदा खालसा निवासी पतिराज के पैर में किसी अज्ञात जंगली जानवर ने झपट्टा मारकर पैर में काटा और भाग गया। एक ही रात में हुए जंगली जानवर के हमले की घटनाओं को लेकर लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

आपसी बातचीत में कोई इसे भेड़िया, तो कोई जंगली सूअर तो कोई पागल सियार बता रहा है। वन रक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, घटना से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई पागल सियार है, जो रात के समय में आक्रमण करता है। अगर ऐसे किसी ऐसा जंगली जानवर का वीडियो किसी को मिले तो ग्रामीण विभाग को अवश्य उपलब्ध करायें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें