फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की जीत के लिए पत्नी भी मैदान में

Thu, 16 Nov 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
CHUNAV
विज्ञापन
बांसी। निकाय चुनाव के दंगल में दम ठोंक रहे पति के सिर पर जीत का सेहरा बांधने के लिए पत्नी भी मैदान में उतर गई हैं। डोर-टू-डोर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं और पक्ष में वोट मांग रही है। वैसे पतियों के समर्थन में पत्नियों का प्रचार तो जिले की हर निकाय में ही शुरू हो चुका है। लेकिन बांसी में यह कुछ खास है। यहां दो पूर्व चेयरमैन अपने पति को जीत दिलाने के लिए प्रचार अभियान में कूद पड़ी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष बांसी के चुनाव में कुल दस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सफलता पाने के लिए कोई कोर कसर भी नहीं छोड़ रहे। चुनाव इन दिनों पूरे शबाब पर है। चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए सभी प्रत्याशी काफी मशक्कत कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे मो. इद्रीश पटवारी की पत्नी निवर्तमान चेयरमैन चमन आरा राईनी हैं। वह पति के चुनाव की कमान अपने हाथों में लिए हुए हैं। 
प्रचार-प्रसार में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। वहीं निर्दल प्रत्याशी ध्रुवचंद्र जायसवाल की पत्नी संध्या भी वर्ष 2001 से 2006 तक चेयरमैन रह चुकी हैं। दोनों ही अपने पति की जीत के लिए अपने-अपने कार्यकाल में कराए गए कार्यों का हवाला देकर लोगों का समर्थन मांगने में जुटी हुई हैं। उधर, भाजपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव की पत्नी भी पूरे दम-खम से मैदान में उतर चुकी हैं। पति को जीत दिलाने के लिए प्रचार-प्रचार में किसी से पीछे नहीं रहना चाहतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें