फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पति-पत्नी को किया जख्मी तो ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला

Tue, 19 Nov 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली पड़री गांव में मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब एक कुत्ते ने एक महिला और उसके पति को काट लिया। दोनों को सीएचसी इटवा ले जाया गया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के अहिरौली पड़री निवासी सकटू विश्वकर्मा (32) अपनी पत्नी अनीता (30) के साथ बाइक से गांव के उत्तर खेत में गेहूं की बुवाई करने जा रहे थे। बाइक से गेहूं उतारते वक्त पीछे से एक पागल कुत्ते ने उनपर हमला बोल दिया।
यह देख पति को बचाने पहुंची पत्नी पर भी कुत्ते ने हमला बोल कर जख्मी कर दिया। चीख पुकार सुनकर अन्य खेतों में मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और कुत्ते को मार डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें