फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 12 घंटे कटी बिजली तो गर्मी से बिलबिला उठा लोग

Tue, 19 Sep 2023 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खराब ट्रांसफॉर्मर 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन क्षेत्र में हो रही अघोषित कटौती से लोग बिलबिला उठे हैं। बिजली कटते ही लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में ओवरलोड व फाल्ट के नाम पर हो रही कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल पा रहा है। सरकार के आदेश को अवहेलना करते हुए 18 घंटे के बजाय आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

लोटन क्षेत्र के छेरियाकाछा पावर हाउस पर हो रही बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। लोटन क्षेत्र के पावर हाउस पर लोकल फाल्ट व रोस्टिंग के नाम पर आए दिन बिजली कटौती हो रही है। सबसे आश्चर्य की बात है कि यहां पर हल्की बारिश होने से फाल्ट का नाम बताकर 12-12 घंटे बिजली कटौती हो रही है। जिसका जीता जागता प्रमाण कल शाम को हुई बारिश से हुई है। कल दोपहर में एक बजे रोस्टिंग के नाम पर बिजली कटी तो फिर रात में एक बजे ही बिजली वापस आई। पावर हाउस पर संपर्क करने पर पता चला कि आंधी व पानी से फाल्ट हो गया है। जिससे लोगों को 12 घंटे बिजली नहीं मिल पाई। पूरी रात क्षेत्र के लोगों को बिजली के बिना अंधेरे में बिताना पड़ा। बिजली की अघोषित कटौती से आए दिन लोटन क्षेत्र के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

दिन रात हो रही बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हल्की से बूंदाबादी होते ही बिजली कटौती हो जाती है। ऐसे में दिन रात परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील उमर, लोटन

रविवार दोपहर रोस्टिंग के नाम पर बिजली काट दी गई। शाम को हुई हल्की बारिश के बाद बिजली नहीं आई। पावर हाउस से पता चला कि फाल्ट हो गया है।
-अजय सिंह, हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष

वर्जन
दोपहर में तीन घंटे की रोस्टिंग होती है। उसके बाद बारिश होने से ब्रेकडाउन हो गया। देर शाम को फालट सही कर के बिजली आपूर्ति संचालित की गई।
-अनिल यादव, जेई लोटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें