फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घने कोहरे के बीच चली पछुआ हवा, ठंड से ठिठुरा तराई क्षेत्र

विज्ञापन
शहर में सुबह कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने अत्यधिक ठंडक एवं शीतलहर के कारण जिले में संचालित प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक सभी परिषदीय, राजकीय मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्ड के विद्यालयों में बृहस्पतिवार को शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश्ा दिया है।
जबकि सभी शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों विद्यालयों में उपस्थित होकर विद्यालय समयावधि में डीबीटी, यू-डायस प्लस एवं अपार आईडी आदि महत्वपूर्ण कार्यों को संपादन सुनिश्चित करेंगे। तीन दिनों से घना काेहरा छाने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है, जबकि बुधवार को घना कोहरा छाने के साथ 18 से 20 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ तराई क्षेत्र के लोग ठंड से ठिठुरने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से चल रही पछुआ से गलन बढ़ी है। बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, पूरे दिन आसमान में बादल छाने व घना कोहरा होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली, जबकि दिन में 18 से 20 किमी के रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कोहरा छाने से शहर सहित कस्बों में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। पूरे दिन चल रही पछुआ हवा ने तराई क्षेत्र को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का अहसास करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें