फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 25 किमी की रफ्तार से पछुआ हवा ने बढ़ा दी गलन

Wed, 10 Jan 2024 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-बदले मौसम में गिरा पारा, बढ़ रही है ठंड
-चल रही है हवा, कम रहेगा कोहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 25 किमी प्रति घंटी की रफ्तार से चल रही पछुआ ने दिन में ठंड बढ़ा दी। आसमान साफ होने के कारण धूप हुई, लेकिन हवा के कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं शाम होते ही ठंड के कारण शहर व कस्बों के चौक चौराहों पर चहल पहल कम हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो-तीन दिन तक ठंड बढ़ने के आसार है। इस कारण लोगों को सतर्क रहन की आवश्यकता है।
जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 19.7 एवं न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 18 एवं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस किया गया था। पछुआ हवा के कारण कोहरा साफ हुआ और धूप हुई। दिन में धूप होने के कारण तापमान बढ़ा, लेकिन पछुआ के कारण ठंड का असर रहा। हालांकि, रात के तापमान में भी वृदिध हुई थी।
विज्ञापन

मौसम साफ हुआ तो लोगों ने दोपहर में धूप का आनंद लिया है, लेकिन हवा की ठंड से बचने के लिए लोगों को शरीर पर गर्म कपड़े भी पहनने पड़े। कोहरा कम होने के कारण दृश्यता की समस्या नहीं थी, लेकिन हवा के कारण कारण गलन बढ़ गई थी। बीएसए ग्राउंड में काफी संख्या में बच्चे खेलते हुए दिखे, जबकि जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी खिलाड़ियों ने खेलकर ठंड भगाई।
विज्ञापन


ठंड में हवा का असर
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि साफ आसमान में पछुआ हवा के कारण कोहरा नहीं रहता है। दिन में पछुआ हवा चलती है तो तापमान की अपेक्षा हवा ठंडी होती है, इसलिए हवा से ठंड बढ़ जाता है,जबकि रात में हवा चलती है तो धरती में अवशोषित ऊष्मा को उड़ाती हुई आगे बढ़ती है। इस कारण रात के तापमान की अपेक्षा पीछे से आने वाली हवा गर्म होती है। हवा चलने के दौरान तापमान कम गिरता है। ऐसे मौसम में दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान कम होगा, लेकिन हवा की रफ्तार कम होगी तो तापमान और तेजी से गिरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें