फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप पर पछुआ का वार, गलन बरकरार

Wed, 04 Dec 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर कोहरे में आवागमन करते लोग।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा। बुधवार को दिनभर चली पछुआ हवा के चलते आकाश थोड़ा साफ हुआ। धूप तो खिली, लेकिन दोपहर में सर्दी का असर रहा। शाम होते-होते ठंड का असर फिर बढ़ गया। बुधवार की सुबह घना कोहरा और दोपहर तक धूप निकला लेकिन उससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

पिछले दिनों से मौसम सर्द है। हिमालयी क्षेत्र से चली हवा के चलते न्यूनतम तापमान नीचे आ गया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। इससे गलन बरकरार रही। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सड़क पर निकलने वाले राहगीर ठिठुरते रहे। दिनभर चल रही पछुआ हवा बर्फ सी चुभ रही है। स्थिति यह है कि बाहर निकलते ही हाथ पांव सुन्न हो जा रहे हैं। दिन में धूप खिला लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई। धूप छाने के बाद भी पूरे दिन लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकले।
मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि रात में घने कोहरे का अनुमान है। दिन में मौसम शुष्क रहेगा और गुनगुनी धूप निकलने की संभावना है। लेकिन तापमान में गिरावट होने से गलन बढ़ेगी।भ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें