फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आठ माह पूर्व कमाने गए युवक की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 03 Aug 2022 10:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

राम नेवास पांडेय की पत्नी गुड़िया ने बताया कि रविवार को रात करीब नौ बजे उसकी पति से बात हुई थी। पति ने गांव के तीनों लोगों पर पैसा न देने का आरोप लगाने के साथ ही झगड़ा करने की बात कही थी। रविवार की रात ही हमारे पति को छत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
महतिनियां बुजुर्ग गांव में तैनात पुलिस बल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ माह पूर्व हैदराबाद कमाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हैदराबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को घर भिजवा दिया। मंगलवार शाम शव घर आते ही परिजनों में मातम छा गया।

विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महतिनियां बुजुर्ग गांव निवासी राम निवास पांडेय (32) आठ माह पूर्व गांव के ही दूसरे समुदाय के तीन लोगों के साथ मजदूरी करने हैदराबाद गए थे। सोमवार सुबह नौ बजे उनकी मौत की खबर मिली। राम निवास पांडेय अपने पीछे पत्नी गुड़िया, आठ साल का बेटा अरुण, छह साल का बेटा अमित तथा सत्तर वर्षीय वृद्ध माता शांती को छोड़ गए हैं।

उनकी मौत की खबर सुनकर मां, पत्नी और बच्चों की चीत्कार से लोगों की आंखें भर आईं। परिजनों की तरफ से गांव के ही एक समुदाय के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाने के कारण शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


मौत के कुछ घंटे पहले हुई थी पत्नी से बात
राम नेवास पांडेय की पत्नी गुड़िया ने बताया कि रविवार को रात करीब नौ बजे उसकी पति से बात हुई थी। पति ने गांव के तीनों लोगों पर पैसा न देने का आरोप लगाने के साथ ही झगड़ा करने की बात कही थी। रविवार की रात ही हमारे पति को छत से नीचे फेंक दिया। किसी भी परिजन को उनकी मौत की सूचना नहीं दी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे हैदराबाद से साठ किमी दूरी पर रह रहे जेठ के लड़के ने पति की मौत की सूचना दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें