फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साप्ताहिक बंदी बेअसर नहीं बंद हो रहीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
-व्यवसायियों ने साप्ताहिक बंदी को प्रभावी बनाए जाने की प्रशासन और श्रम विभाग से की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर। डुमरियागंज नगर पंचायत में होने वाली रविवार की साप्ताहिक बंदी बेअसर साबित हो रही है। रविवार बंदी के दिन भी आम दिनों की तरह नगर के बढ़नी-बस्ती, बांसी, भड़रिया मार्ग पर स्थित दुकानें खुली रहीं हैं। श्रम विभाग ने रविवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए निर्धारित किया है और नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी का आदेश भी है। बावजूद इसके सारे नियम-कानून यहां बेमतलब साबित हो रहे हैं।

डुमरियागंज नगर पंचायत स्थित मंदिर चौराहा, रोडवेज रोड़, शाहपुर, बैदौलागढ़ चौराहा आदि रोड पर किराना, रेडीमेड, कपड़ा, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स आदि दुकानों सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल रहे हैं। रविवार को साप्ताहिक बंदी के आदेश को दरकिनार कर लोग अपनी दुकानें खुली रखते हैं। जबकि, नियमानुसार बंदी के दिन मिठाई, खानपान व नाई की दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का आदेश है, लेकिन मंदिर चौराहा और जिला परिषद मार्केट की कुछ दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार खुला रहता है। नगर में स्थित एक प्रतिष्ठान पर काम करने वाले अजय, राकेश ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश वाले दिन भी दुकान खुली होने के कारण काम पर आना पड़ता है। आम दिनों में छुट्टी लेने पर भी परेशान किया जाता है। काम पर नहीं आने पर हटाए जाने का भय रहता है। परिवार पालना है, तो कम पर आना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के व्यवसायियों ने साप्ताहिक बंदी को प्रभावी बनाए जाने की मांग प्रशासन और श्रम विभाग से की है। इस संबंध में इओ महेश प्रताप श्रीवास्तव ने कहा इद, नवरात्र वा अंबेडकर जयंती के चलते व्यापारियों को थोड़ा मोहलत दिया गया था। लेकिन उसके बाद रविवार को दुकानें खुली मिलीं तो नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

-
शाॅपिंग कांप्लेक्स भी हो बंद

डुमरियागंज। नगर के बेदौला और मंदिर चौराहे पर बने बड़े-बड़े शाॅपिंग कांप्लेक्स बंदी वाले दिन भी खुले रहते हैं। व्यापारी अजीत श्रीवास्तव, रविन्द्र गुप्ता, सुहेल, प्रेम प्रकाश आदि ने कहा कि साप्ताहिक बंदी वाले दिन उनकी दुकानें बंद रहती हैं। यह नियम शाॅपिंग कांप्लेक्स पर भी लागू कर उनकी दुकानें बंद की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें