फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, पछुआ हवा से गलन बरकरार

Thu, 08 Feb 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। घना कोहरा के बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया है। लेकिन पछुआ हवा चलने से लोगों को गलन से राहत नहीं मिलेगी। जबकि मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन बाद कही-कही बारिश हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम तापमान 7.9 रहा।
विज्ञापन

दो दिन बारिश और तेज हवा से मंगलवार को घना कोहरा छा गया। जिससे लोगों को एक बार फिर कंपकपी छूट गई है। लेकिन बृहस्पतिवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिला। दिन में निकली धूप में सड़कों पर लोग निकल आए। बाजार भी गुलजार रहा। पार्कों में बच्चे झूले पर खेलते हुए दिखे। 15 से 20 किमी के रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक लखनऊ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। जबकि पांच दिन बाद बारिश होने का आसार है।
बताया कि कोहरा कम हो जाएगा। लेकिन पछुआ हवा से ठंड कम नहीं होगी। धूप खिलने से दोपहर में ठंड कम होगा। लेकिन घर से बाहर निकलने वाले लोगों को ठंड से छुटकारा नहीं मिलेगा। बृहस्पतिवार को पूरे दिन धूप छाने के बाद भी लोग कपड़े से लैस रहे। वहीं शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। जबकि दिन ढलते ही पछुआ हवा से गलन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव होने से लोगों को कुछ राहत मिला है। लेकिन शाम को गलन से लोग कांपते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें