फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ::: बरसात जैसा हुआ मौसम, गर्मी हुई बेअसर

Tue, 02 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में रिमझिम बारिश में आवागमन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बादल और बूंदाबांदी से सोमवार को बरसात जैसा मौसम हो गया है। एक सप्ताह पहले तक गर्मी और लू से परेशान रहने वालों को सुहाना मौसम में आनंद की अनुभूति हुई। सुबह से ही बादल छाए हुए थे, दोपहर हल्की बारिश हुई। उसके बाद तापमान सामान्य से करीब दस डिग्री सेल्सियस नीचे उतरकर 30.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के कारण सोमवार को रुक रुककर बारिश होती रही। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देर रात आसमान पर घने बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वा हवा की औसत रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटा रही।
राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार मई तक बादल छाए रहेंगे। रुक रुककर बारिश होती रहेगी। क्षोभ मंडल में ऊपर दक्षिणी पश्चिमी हवा चल रही है, जिसमें अरब सागर से नम हवा आ रही है, जबकि पूर्वा हवा के माध्यम से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। दोनों ओर से आने वाली हवा का समागम उप्र में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मई से तापमान कम होगा, उसके बाद मौसम में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें