फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माैसम : बादलों ने दी राहत, पारा गिरा

Fri, 12 Jun 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को मौसम सामान्य से ठंडा बना रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत गति 6.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवाएं उत्तर-पूर्वी दिशा से चलीं। जिले में वर्षा नहीं हुई।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। उनके अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमश 5.4 और 4.7 डिग्री कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें