फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश से बदला मौसम, तीन दिन में तीन डिग्री गिरेगा पारा

Sat, 11 Nov 2023 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में सुबह पढ़ रही बारिश के बाद गलन में साल ओढ़ कर घर से बाहर निकली महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फोटोअचानक हुई बारिश तो छाता और रेनकोट के सहारे बचे लोग
विज्ञापन

शहर में सुबह हुई बारिश, दोपहर में बाद साफ हुआ आसमान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम ने अचानक करवट बदली तो लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। शहर में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। त्योहार की तैयारी में खरीदारी करने निकले लोगों को रेनकोट व छाता का सहारा लेना पड़ा। बारिश के कारण मौसम नम हुआ तो घर से बाहर निकले लोगों को ठंड से बचाव का इंतजाम भी करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई। बारिश, बादल के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आ गई। अधिकतम तापमान 27.6 एवं न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.2 एवं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के कारण तापमान गिरा और ठंड बढ़ गई। इस कारण सीजन में पहली बार लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहने हुए दिखे, जबकि शाम को बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाने के पर्याप्त उपाय करने पड़े।
विज्ञापन



इस कारण बदला मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश, बादल का मौसम बना है। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हरियाणा के ऊपर से गुजरने वाला था, लेकिन यह उत्तराखंड व नेपाल की ओर खिसक गया। इस करण नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश, बादल का मौसम बन गया।
विज्ञापन


....और बढ़ेगी ठंड
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। इस कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी, इस कारण ठंड बढ़ेगी। रविवार को करीब दो डिग्री एवं सोमवार को एक डिग्री पारा गिरने का पूर्वानुमान है। तीन दिन में तीन डिग्री पारा गिरने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें