फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
पथरा कस्बे में हुई झमाझम बारिश। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/ इटवा। रविवार रात से रुक- रुककर व सोमवार को दिन में हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं किसानों के चेहरे पर खुशियां छा गईं। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई और लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। लोग घर से बाहर निकल कर शहर की सड़कों पर लोग बारिश में भीगते दिखे।
कई दिनों से बारिश न होने और तेज धूप व गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए रविवार रात से ही राहत मिल गया। वहीं अवर्षण झेल रहे इटवा तहसील क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर रविवार व सोमवार को हुई जोरदार बारिश से प्रसन्नता छा गई। विशुनपुर सैनी निवासी चिनकाउ दूबे ने कहा कि इस बारिश से छूटे हुए छोटे-बड़े सभी किसानों की रोपाई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौखड़ा निवासी शिवराम सिंह ने कहा कि इस बारिश से किसानों के अलावा आमजनों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मार्कंडेय सिंह इस बारिश को खरीफ फसल के लिए बहुत ही लाभदायक बताते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें