फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्रांडेड कुर्ता पहन कर कहेंगे बकरीद मुबारक

Mon, 25 May 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बकरीद को लेकर डुमरियागंज मे एक कपडे की दुकान मे रेडीमेड कपडे और कुर्ता की खरीदारी करते लोग। 
विज्ञापन
बकरीद को लेकर डुमरियागंज की बाजार में उपलब्ध हैं 500 से तीन हजार रुपये तक के कुर्ते
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार काफी नजदीक आ गया है। ऐसे में बाजार में सेवई, लच्छा, रेडीमेड कपड़े और कुर्ता पैजामा की खरीद तेज हो गई है। बाजार में विभिन्न वेरायटी के कुर्ते उपलब्ध है। इस बार ब्रांडेड कपड़े पहनकर लोग बकरीद की तैयारी कर रहे हैं। बाजार में इनकी काफी मांग है। नगर सहित शोहरतगढ़, बांसी, इटवा और डुमरियागंज बाजार में इस समय ईद को लेकर ही पकड़ों की खरीद हो रही है। महंगाई में हर साल कुछ प्रतिशत की वृद्धि होती है, फिर भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

बकरीद पर्व पर इस बार सबसे ज्यादा ब्रांडेड कुर्ते की डिमांड है। यह दो-तीन हजार रुपये में उपलब्ध है। वहीं, अलीगढ़ चूड़ीदार और शेरवानी, कुर्ता और लखनवी चिकन का कुर्ता 700 से एक हजार रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

बोले दुकानदार
बकरीद को लेकर उनके प्रतिष्ठान में 500 से लेकर तीन हजार रुपये के दाम में विभिन्न ब्रांडेड कुर्ते उपलब्ध है। सबसे ज्यादा मशकूर और रेमंड के कुर्ते बिक रहे हैं। चिकन के कढ़ाई वाले लखनवी कुर्ते और लेडीज सलवार-जंपर भी बिक रहे हैं। महंगाई का असर त्योहार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

- नियामतुललाह, कपड़ा व्यवसायी
बकरीद का त्योहार काफी नजदीक आ गया है। ऐसे में दुकान पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। रेडिमेड कपडे़ इस बार अधिक बिक रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग चिकन और काटन के कुर्ते और शर्ट खरीद रहे है।
- शहबाज, रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी डुमरियागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें