फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वजीर डीह ने शेख डीह को 29 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा स्थित मोदीनगर (सीताराम चौराहे) पर आयोजित जयहिंद नाइट क्रिकेट क्लब की तरफ से सोमवार की रात क्रिकेट प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच में खेला गया। इस दौरान वजीर डीह ने शेख डीह को 29 रनों से हरा दिया। मुख्य अतिथि धर्मराज यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया।
टास जीत कर शेख डीह ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए वजीर डीह ने निर्धारित आठ ओवरों में 101 रनों बनाए। इसमें नाबाद कृष्ण कुमार ने 35 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए शेख डीह के खिलाड़ी 72 रन ही बना सके, इस तरह से वजीर डीह की टीम ने 29 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अरविंद चक्रवर्ती, मनीष श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप शर्मा, दिनेश यादव, राहुल जायसवाल, अजय शर्मा, अकबर पासा, राजकुमार शर्मा, राकेश यादव, शत्रुघ्न गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें