फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शाहपुर नवीन मंडी में जलभराव व गंदगी का अंबार

Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के शाहपुर स्थित नवीन मंडी के अंदर सड़ी गली सब्जी और फल तथा कूड़ाऔर गंदगी का
विज्ञापन
-डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की मंडी में कूड़ा-करकट के ढेर पर व्यापार करने को मजबूर हैं दुकानदार
विज्ञापन




-नगर पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त, व्यापारियों में आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में शाहपुर स्थित नवीन सब्जी और फल मंडी में जगह-जगह जलभराव व गंदगी के ढेर लग जाने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवीन मंडी में जगह-जगह सड़े-गले फल-सब्जियों का ढेर लगा है। वहीं, नवीन मंडी में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण मामूली सी बारिश में जगह-जगह जलभराव हो जा रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों को वहां पर आने-जाने में दिक्कत हो रही है व छोटे खुदरा दुकानदारों को दुकान लगाने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि यहां कभी भी संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। यहां की गंदगी नगर पंचायत डुमरियागंज की लचर साफ-सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल रही है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।

डुमरियागंज क्षेत्र के शाहपुर स्थित नवीन मंडी स्थल पर कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में किसानों और सब्जी तथा फल व्यापारियों का रोजाना आवागमन होता रहता है। यहां गंदगी पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद से यहां जलभराव की स्थिति हो गई है। इससे दूर-दराज से सब्जी-फल लेकर आने वाले किसानों तथा छोटे और बड़े व्यापारियों को व्यापार करने में दिक्कत हो रही है। यहां उठाने वाली दुर्गंध के चलते लोगों को नाक पर रुमाल या गमछा बांधना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नवीन मंडी आए किसान राम तेज चौधरी, राम प्रकाश चौधरी, गोली, इस्लाम, ओमप्रकाश, रामफेर चौधरी, नंदलाल यादव, पप्पू यादव ने बताया कि नवीन मंडी में गंदगी व जलभराव होने के कारण हर मौसम में परेशानी होती है। इधर, बरसात के कारण जलभराव से स्थिति और विकट हो गई है। मजबूरी में यहां आना पड़ता है। किसानों ने गंदगी हटवाने व नवीन मंडी परिसर में जलभराव रोकने के लिए उच्चीकरण कराने की मांग की है। इस इस संबंध में एसडीएम परविंद कुमार ने बताया कि शाहपुर नवीन मंडी में साफ-सफाई व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा। वहां पर जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने के लिए मंडी सचिव से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें