- मोहाना पुलिस ने क्षेत्र के भरमी मोड के पास से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस के हत्थे सोमवार को एक शातिर चोर लग गया। पुलिस ने उसके पास से 44 गोली नशीली दवा और सात हजार रुपये नकदी बरामद किया है। पुलिस को दावा है कि उसी में चिल्हिया में हुई चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली की एक शातिर चोर क्षेत्र के भरमी मोड के पास आने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस का आता हुआ देखकर वह भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रजिउल्लाह निवासी खलीलपुर टोला रेहरवा थाना मोहाना बताया। उसके कब्जे से 44 गोली नशीली दवा और सात हजार रुपये बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि चिल्हिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में वह शामिल था। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।