फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिसहनिया में फटा पाइप, पांच मोहल्लों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि

Sat, 07 Oct 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के आजाद नगर के चरियनवा मोहल्ले में नगर पालिका के टैंकर से पानी भर्ती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फोटो-सुबह और शाम को पानी के लिए कतार लगा रहे पांच वार्डों के 25 हजार लोग
विज्ञापन

शहर में दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं मिलने से सांसत झेल रहे शहरवासी

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बिजली का पोल लगाने के लिए खोदाई के दौरान सिसहनिया मोहल्ले में पाइप फट जाने से शहर के पांच मोहल्लों की पानी की आपूर्ति बाधित रही। इससे यहां के 25 हजार लोग सुबह व शाम को कतार में लगकर पानी लेने के लिए मजबूर दिखे। पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि के बीच शनिवार को फटे पाइप की मरम्मत में नगर पालिका कर्मी जुटे रहे।
नगर पालिका क्षेत्र में जर्जर बिजली तार बदलने और नए पोल लगाने के तहत सिसहनिया मोहल्ले में सड़क के किनारे खोदाई के दौरान पानी का मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त होकर फट गया। इससे सिसहनिया में स्थित वाटर हेड टैंक से शहर के सरोजनीनगर, सिविल लाइंस, आजाद नगर, अब्दुल कलाम नगर व सिसहनिया समेत पांच से छह मोहल्लों में होने वाली पानी की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही इन मोहल्लों के लोगों के घरों में आपूर्ति का पानी नहीं पहुंच रहा था। इससे ये लोग निजी नल का दूषित पानी का प्रयोग करने के लिए मजबूर रहे। पानी के लिए मची तबाही के बीच नगर पालिका की तरफ से पानी का टैंकर भेजकर आजाद नगर व बेलसड़ मोहल्ले में लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मुहैया कराने का प्रयास किया गया, जो नाकाफी रहा।
कोट
दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने से नहाने और कपड़े व बर्तन साफ करने की बात छोड़िए पीने के लिए भी शुद्ध पानी नहीं मिल रहा था। टैंकर आया तो कुछ पानी मिला है।
-अमजद खान, आजादनगर

पानी की किल्लत के कारण दो दिन से बहुत सांसत हो रही है। इससे सुबह बच्चे स्कूल जाने के लिए भी तैयार नहीं हो पा रहे हैं। पानी के लिए कतार में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-निसार अहमद, आजाद नगर

पानी के लिए सांसत झेल रहे थे। अब दो दिन बाद नगर पालिका का टैंकर मोहल्ले में आया। इससे कतार में लगकर किसी तरह पीने के लिए पानी का इंतजाम हो पाया है।
-अजमल हुसैन, आजाद नगर

पाइप क्षतिग्रस्त होने से विभिन्न मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित होने की जानकारी नगर पालिका को दी गई। इसके बाद टैंकर भेजा गया और मरम्मत कार्य चल रहा है।
-जहीर सिद्दीकी, सभासद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें