फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हल्की बारिश में सड़क पर भरा पानी

Wed, 25 Mar 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के तिगोड़वा मार्ग पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
पथरा। शनिवार को हुई हल्की बारिश ने पथरा-तिगोड़वा मार्ग की बदहाल स्थिति उजागर कर दी। सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली छात्रों को झेलनी पड़ रही है, जिन्हें पानी और गड्ढों के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब छह किलोमीटर लंबा यह मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे हल्की बारिश में ही हालात नारकीय बन जाते हैं। शनिवार की बारिश के बाद स्थिति और विकराल हो गई। सड़क पर भरे पानी के कारण गड्ढे नजर नहीं आते, जिससे थोड़ी सी चूक पर हादसे का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क जगह-जगह से और क्षतिग्रस्त हो गई है। लक्ष्मी चौबे, विकास चौबे, पिंटू पांडेय, मोहम्मद हारून, महेश कसौधन और शारदा चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है ताकि आए दिन हो रही परेशानी और संभावित हादसों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें