फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मोतीगंज-भारतभारी मार्ग पर भरा पानी

Mon, 10 Jul 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मोतीगंज-भारतभारी मार्ग भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शनिवार रात में हुई बारिश से नगर पंचायत भारतभारी के जर्जर हो चुके मोतीगंज-भारतभारी मार्ग के गड्ढों में जलभराव हो गया। छह सौ मीटर लंबा यह मार्ग कई वर्ष से जर्जर है। कस्बावासियों का कहना है कि सिर्फ कहने को ये नगर पंचायत है मगर हालात गांव की सड़क से बदतर है।
विज्ञापन

शनिवार रात में बारिश से मार्ग पर पानी भर गया। सावन माह के पहले सोमवार को इस मार्ग पर शिव भक्तों की भीड़ होगी। सड़क के गड्ढों में जलभराव से भक्तों को परेशानी होगी। नगर वासियों ने सड़क मरम्मत की मांग की है। ईओ नगर पंचायत अजय कुमार पांडेय का कहना है कि मोतीगंज भारतभारी मार्ग का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया है, स्वीकृति मिलने पर शीघ्र काम शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें