सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर चेयरमैन विकास जायसवाल की अगुवाई में रविवार को हियुवा की इटवा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने श्यामराजी जूनियर हाईस्कूल बरगदवा के परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। विकास जायसवाल ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण की अत्यंत आवश्यकता है। ऐसे में पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण का कार्य आवश्यक हो गया है। आप सभी युवा गांवों में जाकर सभी लोगों से एक एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें। तभी इस धरती पर निवास करने वाले सभी जीवों का कल्याण हो सकेगा। इस अवसर पर राहुल चौरसिया, अपर्णा जायसवाल, प्रेम मद्धेशिया, आशीष श्रीवास्तव, विक्की कश्यप, यश जायसवाल, शुभम मिश्र, रोहित सोनी, नंदी तिवारी, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद