फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल स्टोर में बेच रहा था नशीली दवा, सील

विज्ञापन
प्रतिबंधित दवाओं को सीज कर प्रयोगशाला भेजते औषधि निरीक्षक नवीन कुमार। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के हथिहवा चौराहे पर एक दुकान में बुधवार की देर शाम औषधि निरीक्षक ने छापा मारा। मौके से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। साथ ही इलाज करते हुए पाया गया गया। दवाएं जब्त करने के साथ ही मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया। दवाओं की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने एक शिकायत पर इटवा थाने की पुलिस चौकी शाहपुर के अन्तर्गत हथियहवा चौराहे पर एक दवा की दुकान की जांच की। बुधवार देर शाम की गई जांच में दुकान से 80 हजार रुपये की नशीली व प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। एक मरीज को दुकान में ग्लूकोज चढ़ाते पाया गया और दुकान का लाइसेंस मांगे जाने पर दुकानदार नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मण यादव निवासी माली मैनहा मुस्तहकम बताया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि सीज की गई औषधियों में से संदेह के आधार पर चार दवाओं के नमूनों को नियमानुसार संग्रहीत करके जांच एवं विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विवेचना पूर्ण कर सक्षम न्यायालय में उक्त के खिलाफ वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर में छापे के दौरान प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई हैं। साथ ही मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई की गई है।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें