फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Sat, 25 Apr 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर स्थित ग्राम महरथा और बैजनथा में कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया। लापरवाही की स्थिति में उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अभियंताओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कटाव निरोधक कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।
डीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से उन स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, जहां कटाव की आशंका अधिक है। साथ ही कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने और समय-समय पर प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें