एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सड़क मरम्मत के लिए करेंगे प्रदर्शन
बांसी। जिग्निहवा, चेतिया मधवापुर सड़क की बदहाली दूर करने के लिए क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपर। साथ ही 13 सितंबर को जिग्निहवा चौराहे पर धरना देने की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के अतुल उपाध्याय, श्यामसुंदर मिश्र, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चोधरी, रवि निषाद, हरिओम, विनय श्रीवास्तव, बृजेश कुमार मिश्र आदि ने ज्ञापन में कहा है कि इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उसमें गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। राहगीरों को दिक्कत हो रही है। सड़क को सुधारने के लिए अब धरना प्रदर्शन करेंगे। संवाद