संतकबीरनगर। पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित दस हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। दुधारा एसओ इन्द्रभूषण सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने कोतवाली खलीलबाद से संबंधित वांछित अभियुक्त अजीत वर्मा निवासी उसकाराजा थाना उसका बाजार, सिद्धार्थनगर को भिटवा बाजार पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। एसपी सत्यजीत गुप्ता की तरफ से उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का पुरस्कार घोषित था। आरोपी के खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया। संवाद