सिद्धार्थनगर। मुंबई में दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित अख्तर अली उर्फ छोटू को मुंबई पुलिस और गोरखपुर एसटीएफ की टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया। इटवा थाना क्षेत्र से में पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसकी गिरफ्तार की गई। आरोपी इटवा थाना क्षेत्र के भावपुर गांव का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, अख्तर अली उर्फ छोटू के विरुद्ध मुंबई में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज थी और वह लंबे समय से पुलिस के चंगुल से दूर था। मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस से सहयोग मांगा। इसके बाद एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर, महाराष्ट्र पुलिस और इटवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। संवाद