फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गैंगस्टर एक्ट का वांछित गोरखपुर से गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली (महराजगंज)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को गोरखपुर के फल मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भिटौली सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे गैंगस्टर एक्ट में वांछित धनंजय (22) निवासी पहुनवा टोला बेलघाट, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई थी और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें