धेंसा। गेहूं के बुवाई के सीजन में किसानों को खाद के लिए धैर्य की परीक्षा देनी पड़ रही है। क्षेत्रीय सहकारी समिति धेंसा पर बुधवार को डीएपी खाद आई तो किसानों की भीड़ जुट गई। सुबह 8 बजे ही किसान जुटने लगे थे, जबकि दोपहर दो बजे से खाद वितरण शुरू हुआ।
साधन सहकारी समिति पर पारा नानकार, पलिया निधि, साहा, सिरवंत,सेमरियाव , धेंसा,आदि गांवों के सैकड़ों किसान धेंसा समिति पर पहुंचे, काफी दिक्कत के बाद खाद वितरित किया गया। पुलिस की उपस्थिति न होने से सचिव को खाद वितरण शुरू होने में देरी हुई, जबकि कुछ किसान तो सचिव को खरी-खोटी सुना रहे थे।
खाद वितरण के लिए किसानों ने सुबह ही लाइन लगा थी, तीन घंटे बाद भी खाद वितरण शुरू नहीं हो सकी तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया और कतार टूट गई, जबकि दोपहर बाद पुलिस पहुंची तो खाद वितरण शुरू हुआ।
इस मौके पर मौजूद किसान घनश्याम शुक्ल, सतीश सिंह, माया देवी सहित अन्य किसानों ने बताया कि छह घंटे इंतजार के बाद उन्हें खाद मिला, इस इंतजार के कारण कुछ किसान चले गए थे, इस कारण दोपहर बाद भीड़ कम हो गई थी।आ