सिद्धार्थनगर। सीपीएन-यूएमएल लुंबिनी प्रांत के नए नेतृत्व का सोमवार रात से होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया है। चुनाव समिति ने जानकारी दी है कि रात में वोटिंग से अच्छा संदेश नहीं जाएगा। तैयारी के अभाव में वोटिंग टाल दी गई है। चुनाव समिति के प्रमुख हरि प्रसाद भंडारी के मुताबिक सोमवार रात स्थगित मतदान मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू हुआ। चुनाव में पाल्पा के राधाकृष्ण कंदेल और प्युठान के हरि रिजाल अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। कंडेल पक्ष ने कहा है कि उन्हें यूएमएल के उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल का समर्थन प्राप्त है और रिजाल पक्ष को महासचिव शंकर पोखरेल का समर्थन प्राप्त है। सचिव पद पर लक्ष्मण आचार्य निर्विरोध चुने गए हैं। सचिव के अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और दो उप सचिव व सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। चुनाव में पांच पदाधिकारियों सहित 205 सदस्यों की कार्यसमिति का चुनाव होगा। संवाद