फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्रामीणों ने मोबाइल माॅनीटरिंग में गड़बड़ी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र के औदही कलां में ग्रामीणों ने मनरेगा कार्य में मोबाइल माॅनीटरिंग सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बीडीओ को प्रार्थनापत्र दिया है। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बढ़नी ब्लाॅक के औदही कलां के ग्रामीणों मयंक शुक्ल,राम औतार, अजय वरुण, राहुल आदि ने मंगलवार को बढ़नी ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को जाकर अपने ग्रामपंचायत के पोखराडीह में चल रहे अमृत सरोवर निर्माण कार्य में सोमवार को मोबाइल माॅनीटरिंग सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया है। ग्रामीणों ने बीडीओ को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि कार्य स्थल पर लगभग 12 बजे लगभग 10 मजदूर काम कर रहे थे। एमएनएस पर दिन में 12 बजे तक औदही कलां में मजदूरों की संख्या शून्य था लेकिन जब रात में पुनः एमएनएस पर चेक किया गया तो सायं लगभग पौने छह बजे 100 मजदूरों का नाम भरा गया था। जो कि पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। ग्रामीणों ने बीडीओ से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बढ़नी बीडीओ धन्नजय सिंह ने बताया कि इसकी जांच करवाई जाएगी। कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें