फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदाता जागरूकता रैली निकाली, मताधिकार के उचित उपयोग पर हुई चर्चा

Sat, 23 Mar 2024 04:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। रतनसेन महाविद्यालय के रोवर्स व रेंजर्स और एनसीसी कैडेट्स ने शुक्रवार को रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। मतदाता जागरूकता रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान रोवर्स लीडर डॉ. हंसराज कुशवाहा ने सभी विद्यार्थियों को अपने मताधिकार का सही प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। रेंजर्स लीडर डॉ. किरन देवी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। एनसीसी ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार यादव ने सफलतापूर्वक रैली के आयोजन के लिए समस्त प्रतिभागियों एवं आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रैली में जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड रामनवल सिंह, जिला संगठन स्काउट कमिश्नर हरिश्चंद्र, ट्रेनर मनीषा, डॉ. मनोज कुमार सोनकर, डॉ. विकास कुमार सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार वर्मा, डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय, डॉ. केदारनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें