संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवा मतदाताओं को वोट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करना चाहिए।
जो भी मतदाता बन चुके हैं, उनका एक-एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है। वह मतदान के दिन न केवल स्वयं बूथ पर जाकर अपने मत का प्रयोग करें, बल्कि सभी सदस्यों एवं हित-मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान एके सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, प्रतीक मिश्रा, रोहिणी त्रिपाठी मौजूद रहीं।