फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फर्जीवाड़ा मामले में विद्यालय प्रबंधक गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका पुलिस व सिद्धार्थनगर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बस्ती से पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। थानाक्षेत्र के पकड़ी स्थित सेंट्रल एकेडमी के प्रबंधक को गलत कागजात के आधार पर सीबीएसई बोर्ड से मान्यता लेने के एक वर्ष पुराने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसका पुलिस व सिद्धार्थनगर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शनिवार को बस्ती से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी एसओ दिनेश सरोज ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर जेडी माध्यमिक शिक्षा ने 2023 में विद्यालय प्रबंधक जेपी तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसकी प्रारंभिक जांच उसका पुलिस को मिली थी, इसके बाद जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी दिनेश सरोज ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि धोखाधड़ी कर गलत ढंग से कागजात तैयार कराया गया था। मामले में प्रबंधक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


फर्जी था मंडलायुक्त का एनओसी
सेंट्रल एकेडमी के प्रबंधक ने तत्कालीन मंडलायुक्त बस्ती का फर्जी एनओसी लगाकर सीबीएसई बोर्ड की मान्यता के लिए आवेदन किया था। जिसके आधार पर उसे विद्यालय संचालन की मान्यता भी मिल गई थी। विभागीय जांच में इस मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस केस दर्जकर जांच में जुटी है। जिसमें इस फर्जीवाड़े के मामले में अन्य लोगों के भी शामिल होने के पहलू पर भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें