फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक दुबे को मिले 96.2 प्रतिशत अंक

Mon, 29 May 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विवेक दूबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आईसीएसई हाईस्कूल के नतीजे घोषित होते ही मेधावियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता की बधाई दी। बड़े बुजर्ग और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के छात्र विवेक कुमार दुबे ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड का परीक्षाफल दोपहर के बाद घोषित किया गया। पूरे दिन छात्र-छात्राएं नेट पर रिजल्ट देखने की कोशिश में जुटे रहे। सर्वर की गति धीमी होने के कारण नतीजे आने में समय लगा। जिले में दूसरे स्थान पर सुदीप्ता शर्मा 95 प्रतिशत के साथ रहीं। तीसरा स्थान आशीष अग्रवाल 94 प्रतिशत अंक को प्राप्त हुआ। इसके बाद फैज खान को 93 प्रतिशत, आयुष प्रताप 91.2 प्रतिशत, मोहम्मद रेहान अंसारी 90.8 प्रतिशत, फैजान अहमद 90.6 प्रतिशत, आनंद मिश्रा 90.6 प्रतिशत, अंशुमान सिंह 90.4 प्रतिशत, धीरज 89.8 प्रतिशत,हस्सान अरकम ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
ऋषभ जायसवाल को 88 प्रतिशत अंक मिले। प्रधानाचार्य फादर थामस ने बताया कि कुल 159 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। 10 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किया। 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 57 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें