बस्ती। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में सोमवार को शहर के एक होटल के सभागार में विश्वकर्मा चेतना सम्मेलन हुआ। इस दौरान संगठन की मजबूती और समाज के राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आज जब विश्वकर्मा समाज के लोग पढ़ लिखकर डाॅक्टर, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस बनने के लिए प्रयासरत हैं तो भाजपा सरकार उन्हें टूल किट देकर श्रमिक बनाए रखना चाहती है। समाज के लोग इस साजिश से सावधान रहें।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जब-जब सरकार बनी विश्वकर्मा समाज को पूरा सम्मान और सरकार में भागीदारी मिली। भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा पूजा पर 17 सितंबर की छुट्टी ही समाप्त कर दी। लगातार महंगाई बढ़ रही है। गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विश्वकर्मा समाज के लोग सपा का साथ देंगे। पार्टी सदैव उनके सुख-दुख में साथ देगी। विश्वकर्मा समाज को राजनीति में भागीदारी दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। विश्वकर्मा समाज के लोग किसी के बहकावे में न आएं।
पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, मो. स्वालेह, रन बहादुर यादव, अरविंद यादव, आरडी गोस्वामी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर मंशाराम विश्वकर्मा, रामशंकर निराला, श्याम जी विश्वकर्मा, हरे श्याम विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
12जेएनडी15: नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद