धूमधाम से मनाई गई आदि शिल्पी की जयंती
सिद्धार्थनगर/बांसी। जिले में आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शनिवार को यांत्रिक कार्य से जुड़े लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा करके कारोबार में तरक्की की कामना की।
जिला मुख्यालय में पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, नलकूप बिजली निगम सहित अन्य कार्यालयों और लोहे के कारोबार से जुड़े नगर के लोगों ने भगवान की आराधना की। नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग व बिजली विभाग के पावर हाउस में सृष्टि के पहले वास्तुकार एवं शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की गई।
यंत्रों की पूजा की गई
भनवापुर। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर शनिवार को 132केवीए पावर हाउस पर विद्युत यंत्रों की पूजा की गई। एसएसओ लालजी शर्मा की अगुवाई में पुरोहित धर्मेश उर्फ बब्बू पांडेय ने वैदिक मंत्रोचार व पूरे विधि विधान के साथ पूजन व हवन कराया। कार्यक्रम के अंत में भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान देवेंद्र प्रसाद, शिवकुमार, संजय गिरी, राजेंद्र प्रसाद चौबे, नरेंद्र राजपूत, श्रीराम, अशोक चौधरी, राधे चौधरी, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
डुमरियागंज। क्षेत्र में शनिवार को शिल्प, कला और निर्माण के अधिष्ठता भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। बैदौलागढ़ स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय के उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई
विद्युत निगम के कर्मचारियों ने विद्युत फीडर और कल-पुर्जों की साफ-सफाई के साथ फूल-पत्तियों एवं रंग-बिरंगी झंडियों और विद्युत लाइट से सजाकर आदि शिल्पी का पूजन किया। पं. राकेश शास्त्री ने भक्ति, निष्ठा एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई गई। अवर अभियंता विद्युत अजित कुमार सिंह, परिचालक वशिष्ठ सिंह, मकतूब अहमद, नवरंगी लाल श्रीवास्तव, अजीत, जितेंद्र बहादुर मौजूद रहे। संवाद
पूजे गए निर्माण के देव भगवान विश्वकर्मा
धूमधाम से लोगों ने घरों ने मनाई जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। वास्तु और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर नगर पंचायत बिस्कोहर में विशेष पूजा हुई। घरों के साथ बढ़ई व वेल्डिंग की दुकानों में भगवान की आराधना की गई।
बस स्टाप पर पवन गुप्ता भोजवाल, बढ़ई मोहल्ला में हरखे विश्वकर्मा, मनीराम विश्वकर्मा, धनीराम, परशुराम तिराहा पर कल्लू, प्रकाश, फुलपुर राजा में कृष्ण कुमार ने अपने अपने दुकानों व प्रतिष्ठानों पर मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। भारतीय स्वतंत्र पंच पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से रोजी, रोजगार, कारोबार, नौकरी पेशा में उन्नति होती है। साथ ही इस दिन भगवान शिव की आराधना से उनकी विशेष अनुकंपा की प्राप्ति होती है। विद्युत उप केंद्र कठौतिया रामनाथ में भी जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता की अगुवाई में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा व विद्युत उपकरण का पूजन कर हवन का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पवन यादव, राहुल श्रीवास्तव, संजय चौधरी, राकेश चौधरी, दिलीप श्रीवास्तव आदि विद्युतकर्मी मौजूद रहे।