फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दशहरा पर विश्व हिंदू परिषद ने कराया भव्य शस्त्र पूजन

Fri, 03 Oct 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विजयदशमी पर्व के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा बर्डपुर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में नगर अध्यक्ष अर्जुन मद्धेशिया की अध्यक्षता में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। परंपरागत वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच विभिन्न शस्त्रों का पूजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहमंत्री जय प्रकाश ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व है। शस्त्र पूजा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो हमें आत्मरक्षा और धर्मरक्षा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि शस्त्र का उद्देश्य कभी आक्रमण नहीं, बल्कि केवल रक्षा और धर्म की स्थापना है। मनीष कुमार उमर वैश्य ने कहा कि शस्त्र पूजन केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण है। आने वाली पीढ़ियों को साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा इसी परंपरा से मिलती है।
इस दौरान ओम प्रकाश यादव, सुनील त्रिपाठी, संदीप मद्धेशिया, राकेश मिश्रा, सुमित यादव, सुरेश गुप्ता, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, डॉ. एसके मिश्रा, पंकज चौबे, महेंद्र चौधरी, रामसेवक, अमन जायसवाल, कन्हैयालाल गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें