फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ शुरू

Sat, 11 Mar 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मोहनाजोत मंदिर परिसर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व कन्याएं।
विज्ञापन
बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के मोहनाजोत में 11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ आयोजन के लिए शनिवार को स्थानीय शिव मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। बर्डपुर क्षेत्र भ्रमण के साथ कूड़ा नदी से श्रद्धालुओं ने जल भरकर यज्ञ मंडप पर यात्रा का समापन हुआ। इसके साथ ही महायज्ञ शुरू हो गया।
विज्ञापन

मोहनाजोत मंदिर परिसर से सुबह क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला व कन्याएं कलश लेकर गाजा-बाजा के साथ स्थानीय जमुआर नाले पर पहुंचीं। यहां यज्ञाचार्य महंत चितरंजन ने विधि विधान से जल मातृका पूजन, पंचांग पूजन वैदिक रस्मों के तहत पूरा कराया। कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप सभी पहुंचे। भगवान भोले शंकर का जयकारा लगाया गया। कलश यात्रा में मोहनाजोत, पोखरभिंडा, बभनी, बर्डपुर आदि की महिलाएं व कन्याएं शामिल थी। यात्रा के समापन पर सबों को प्रसाद का वितरण गया। इसके साथ ही वैदिक मंत्रोचार के साथ ही महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। आचार्य समेत पं. बनवारी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ यजमान अजय कुमार चौधरी, हजारी प्रसाद, रंजीत चौधरी, भूपेंद्र विक्रम सिंह, अयोध्या प्रसाद मौजूदगी में महायज्ञ का शुभारंभ कराया। इस वैदिक मंत्रोचार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय होगा। आयोजन में समिति के विनय चौधरी बड़कू, शिवानंद चौधरी, विवेका चौधरी, प्रभाकर जायसवाल, छोटकू चौधरी, रामबली, ललाऊ, रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें