फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विसरा रिपोर्ट से खुलेगा विवाहिता की मौत का रहस्य, नहीं मिले कोई निशानो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के भाई ने उसकी ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।
इस मामले में पुलिस ने पति और ससुर पर केस दर्ज कर लिया। लेकिन, मौत का राज खुल नहीं पाया। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। साथ ही चर्चा है कि मृतका के शरीर पर पीएम करने वाले चिकित्सकों को चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में अब मौत का रहस्य विवाहिता का विसरा की जांच रिपोर्ट खोलेगी। मामले की विवेचना सीओ डुमरियागंज कर रहे हैं।
विज्ञापन

सत्रुघन सोनी निवासी जमौता ने बताया था कि उसकी बहन रिकां (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व रमेश सोनी निवासी ग्राम तेलियाडीह में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी बहन को पति रमेश सोनी और ससुर रविनाथ सोनी दहेज के लिए प्रताड़ित करके दहेज की मांग किया करते थे। 28 मई की दोपहर 12: 30 बजे दहेज को लेकर उसकी बहन को उसके पति व ससुर ने जहर देकर मार डाला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति और ससुर पर केस दर्ज करवा दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय हाेती। लेकिन, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। अब बिसरा रिपोर्ट मौत का कारण स्पष्ट करेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतका के पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विवाहिता के शरीर पर चोट के निशान भी पीएम करने वाले डाॅक्टरों को नहीं मिला है। ऐसे में विसरा सुरक्षित रख जांच के लिए भेजा जाएगा। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। मामले की विवेचना सीओ डुमरियागंज कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें