फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वीरेंद्र सिंह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सुभाष वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

Thu, 17 Oct 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। बार एसोसिएशन डुमरियागंज तहसील ईकाई के चुनाव में बुधवार को वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष बने, जबकि, महामंत्री पद पर दोनों प्रत्याशियों का प्राप्त मत बराबर रहने से परिणाम विचाराधीन हो गया।चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार पाठक एडवोकेट ने बताया कि कुल 131 मतदाताओं में से बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी के अभाव में कुल 75 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी में एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह को 27 मत, ओम प्रकाश श्रीवास्तव को 25 मत, विनोद कुमार द्विवेदी को 22 मत प्राप्त हुए और एक मत अवैध रहा जिसमें वीरेन्द्र सिंह चुने गए।
जबकि, महामंत्री पद के 2 उम्मीदवारों में एडवोकेट शिवशंकर चतुर्वेदी को 37 मत प्राप्त हुए और राकेश श्रीवास्तव को भी 37 मत, एक मत अवैध रहा। महामंत्री पद पर बराबर बराबर मत मिलने पर दोनों द्वारा छह छह माह के कार्यकाल पर सहमति बनी, शिवशंकर चतुर्वेदी का वरिष्ठता क्रम में ऊपर होने की दशा में पहले छह माह महामंत्री बने रहने पर और राकेश श्रीवास्तव को छह माह बाद महामंत्री बनने पर सहमति बनी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2 उम्मीदवारों में एडवोकेट सुभाष श्रीवास्तव को 42 मत, शिव पूजन श्रीवास्तव को 33 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रमापति सिंह, इकबाल यूसुफ मलिक, भूपेंद्र मिश्रा, जुग्गी लाल, रामचंद्र सहाय, शक्ति प्रकाश, वशिष्ठ पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, रामपाल सिंह, रमन श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें