तुलसियापुर। कठेला समय माता थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को बुधवार को दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कठेला समय माता थाना क्षेत्र के खैरा बाजार की रहने वाली सुजाता (22) पत्नी चंदन यादव का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला था। इस मामले में मृतका के भाई नागपाल यादव ने थाने पर तहरीर देकर पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाया था।
एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने मृतका के पति चंदन यादव और सास इनरमती को अतरी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद