फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 90 लाख रुपये से संवरेगा वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम

Mon, 25 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में बाउंड्रीवॉल, दो चेंजिंग रूम व शौचालय के निर्माण कार्य का भूमिपूजन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में किया गया भूमिपूजन, बाउंड्रीवॉल, चेंजिंग रूम और शौचालय का कराया जाएगा निर्माण
विज्ञापन

शोहरतगढ़। क्षेत्र में बने ग्रामीण स्टेडियम की अब सूरत बदलने वाली है। 90 लाख रुपये से यहां बाउंड्रीवॉल, चेंजिंग रूम और शौचालय के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने रविवार को वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

रवि अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ियों की असुविधाओं को देखते हुए पिछले वर्ष सांसद जगदंबिका पाल और बांसी विधायक जयप्रताप सिंह और निवर्तमान डीएम डाॅ. राजा गणपति आर को बाउंड्रीवाॅल, शौचालय, चेंजिंग रूम और छाजन व बैठने की व्यवस्था आदि के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह संग मिलकर एक मांगपत्र सौंपा था। सांसद जगदंबिका पाल और पूर्व मंत्री जयप्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सिडको द्वारा इस स्टेडियम को संवारने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि बाउंड्री वॉल, चेंजिंग रूम और शौचालय बनने से खिलाड़ियों को काफी सुविधाएं मिलेगी। अंतर्जनपदीय और अन्य प्रांतों के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता को बढ़ावा मिलेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि भूमि के स्वामी योगेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशासन को लिखित बयानहल्फी कर दी है कि उक्त भूमि पर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए जनपदीय और अन्य प्रदेशों के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित की जा सकेंगी। भूमि पूजन के दौरान कोच विवेक त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मनीष श्रीवास्तव, सभासद वकील खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें