फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ढाई माह पुराना है युवक को जंजीर से बांधने का वायरल वीडियो

Sun, 27 Aug 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के लगभग बीस वर्षीय युवक को जंजीर व ताले से बांधकर घर के कमरे में परिवार की ओर से रखने का वीडियो वायरल होने पर गांव व क्षेत्र में कई तरह की चर्चा है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वीडियो ढाई माह पुराना है और परिवार के लोग कार्रवाई के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग निवासी फौजान (20) पुत्र अजीजुल कद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है। वीडियो युवक जंजीर व ताले से बंधा दिखाई दे रहा है। किसी ने इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया। बंधे हुए युवक के शरीर पर कई जगह चोट का निशान दिख रहा है। लोग चर्चा कर रहे थे कि कुछ दिन पहले युवक किसी तरह मां बाप के जुल्म से भाग निकला। इस समय वह ललितपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान आपबीती कहानी किसी को बताया। घर में दो बहनों के ऊपर भी जुल्म ढाने की बात लोग दबे जुबान से कर रहे हैं। पहली पत्नी की लगभग आठ साल पहले मौत हो गई और पिता महाराष्ट्र से एक लड़की से शादी रचा कर दुधवनिया बुजुर्गगांव में घर पर लाकर रहने लगा। नयी पत्नी के साथ मिलकर पिता बेटे व बेटियों को मारपीट रहा है। लेकिन कोई भी इस बात की चर्चा नहीं करता। शुक्रवार को जब वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसमें पाया गया कि वीडियो ढ़ाई माह पुराना है। परिवार से बात की गई, लेकिन कोई आगे नहीं आया।
इस संबंध में एसओ ढेबरुआ छत्रपाल सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस टीम मौके पर गई थी। वीडियो ढाई माह पुराना है। परिवार के लोगों से कहा गया है, अगर वह तहरीर देते हैं तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें