तेजी से बढ़ रहा वायरल फीवर, हर घंटे दो से अधिक आ रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम में लोग वायरल फीवर और डायरिया का शिकार हो रहे हैं। हर उम्र के लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हर घंटे दो से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं। 24 घंटे में 60 गंभीर रोगी भर्ती किए गए। इसमें अधिकांश वायरल फीवर और डायरिया से ग्रसित हैं।
बारिश के मौसम में यूं हर वर्ष संक्रामक रोग का प्रकोप फैलता है। मगर इस वर्ष बीमारी का प्रकोप कुछ अधिक ही दिखा रहा है। एक बार वायरल का शिकार होने वाला व्यक्ति कई दिनों तक परेशान रह रहा है। यहां तक अगर समय से इलाज न कराए तो जान पर बन आ रही है। जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर मरीजों को बोझ तेजी से बढ़ रहा है। इमरजेंसी वार्ड के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार शाम से रविवार शाम तक 60 मरीज भर्ती किए जा चुके थे। इसमें अधिकांश तेज बुखार और डायरिया के शिकार हैं। बच्चों की संख्या इसमें अधिक है। बुखार के साथ बच्चों में झटका भी देखा जा रहा है। रोगियों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य कर्मियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में मरीज आ रहे है। जो भी सुविधाएं हैं, उनमें बेहतर इलाज किया जा रहा है।
वायरल को न करें नजरअंदाज
बाढ़ और बारिश के बाद धूप से वायरल तेजी से फैल रहा है। इसमें अगर थोड़ी सी लापरवाही करते हैं तो समस्या बढ़ जाती है। समय पर इलाज न होने से यह टाइफाइड का रूप ले लेती है। अगर दवा समय से शुरू नहीं हुई तो खून की कमी भी तेजी से हो जा रही है। भूख भी नहीं लगेगी, शरीर कमजोर पड़ता जाएगा। इसके साथ ही कई प्रकार की बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। ऐेसे में वायरल को नजरअंदाज न करें।
डॉ. शैलेंद्र कुमार बालरोग विशेष जिला अस्पताल,