फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताईं समस्याएं

Fri, 04 Aug 2023 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के जखौलिया में चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते सहायता विकास अधिकारी ओमप्रकाश
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया की ग्राम पंचायत जखौलिया व जम्हीरिया में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी की उपस्थिति में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने अफसरों को समस्याएं बताईं। जिसे अफसरों ने संबंधित आधिकारी को इसका निस्तारण कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जम्हीरिया गांव के शिवचंद भारती व गांव के लोगों ने सोसाइटी के बगल स्थित पोखरे पर सुरक्षा दीवार खड़ाकर यहां से गांव में जाने के लिए सड़क बनवाने की मांग की है। उपस्थित लोगों ने किसान सम्मान निधि, विधवा वृद्धा विकलांग पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की है। प्रहलाद, हरिश्चंद्र, दयादास, सीताराम, कन्हैया आदि गांव के लोगों ने बैदौली गांव के सटे बंधे पर बने साइफान के आगे ठोकर बनवाने तथा धनगढिया गांव के सटे जोलहवा नाले पर पुल निर्माण कराने की मांग की, जिससे लोगों को आने जाने में सुविधा मिल सके।
इस दौरान सचिव मो. मुस्तफा, अभिषेख त्रिपाठी, संजय शर्मा, रमेश यादव, वीरेंद्र कुमार जायसवाल, रामबृक्ष बहादुर, अमर नाथ यादव, शिवशंकर पांडेय, शंकर, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें