सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत दूल्हा खुर्द में शुक्रवार को चौपाल एक आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी ने समस्याएं सुनकर आठ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। चार मामलों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय दिया। सबसे ज्यादा पीएम सम्मान निधि का आया जिसके निस्तारण के लिए कृषि व राजस्व विभाग को निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि सभी के समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
आवास शौचालय के लिए कहा कि लक्ष्य आते ही पत्रों को लाभ दिया जाएगा। बीईओ अरुण कुमार ने कहा ग्रामीण अपने बच्चों को नियमित करीब के सरकारी स्कूल में भेजे। जहा प्रशिक्षित शिक्षको के द्वारा शिक्षा दिया जा रहा हैं। साथ ही ड्रेस, किताब, जूता -मोजा, स्वेटर व बैग का पैसे अभिभावकों के खाते में शासन से भेजा जा चुका हैं। इस अवसर पर एडीओ कृषि अजित कुमार, नागेंद्र कुमार, राम गिरीश यादव, अशोक कुमार मौजूद रहे।