फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोखरे में डूब रहे बालक की ग्रामीणों ने जान बचाई

Fri, 17 Jul 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। कपिलवस्तु नगर पंचायत क्षेत्र के मोहनजोत गांव में बुधवार एक 11 वर्षीय बालक पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पोखरे में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मोहनजोत निवासी सुनील का 11 वर्षीय पुत्र हिमांशु के माता-पिता धान की रोपाई करने खेत गए थे। उन्होंने हिमांशु को घर पर रहने के लिए कहा था लेकिन वह भी खेत की ओर निकल गया। रास्ते में पोखरे में नहाने के लिए उतर गया और देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो तत्काल पोखरे में कूदकर बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर लेकर पहुंचे।
अधीक्षक डॉ. सुबोध चंद्रा ने बताया कि बालक बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश आ गया लेकिन शरीर के अंदर पानी चले जाने की आशंका को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. सुबोध चंद्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार जारी है और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है जबकि ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें